October 22, 2024

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

एक बार पुनः मोदी सरकार बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) तीसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधान मंत्री की सपथ लेने की खुशी भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखी । ज्योहि भाजपा गठबंधन के नेता नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में प्रधान मंत्री पद की
सपथ लेना शुरू किया वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी बनाना शुरू कर दिया सलेमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय पर इकट्ठा हो कर बड़े ही उत्साह के साथ खुशी मनाई ।सलेमपुर भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारीयों ने मिठाई बाटकर एवं पटाखा फोड़ कर जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश एवं उत्साह देखते ही बन रहा था। मंडल अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री के रूप में चुनाव कर यह संदेश दिया है कि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की तरफ अग्रसर है तथा आने वाला भविष्य भारत का ही है। वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिपुनायक विश्वकर्मा ने कहा कि करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की जी तोड़ मेहनत का फल आज पुनः मिला है। वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि पूरे देश ने यह साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता पूरे भारत में कोई नहीं है। मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का शपथ या दर्शाता है कि पूरे भारत ने उनको एक बार फिर आशीर्वाद दिया है तथा अब भारत एवं यह एनडीए की सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने की तरफ निकल पड़ा है तथा इस सरकार के सभी सहयोगी दलों को बार-बार धन्यवाद भारतीय जनता पार्टी ज्ञापित करती है। इस दौरान अभिषेक जायसवाल, पुनीत यादव, अशोक तिवारी, विनय तिवारी, पिंटू तिवारी, मोहित मद्धेशिया, छेदीलाल, अमित यादव, राघवेन्द्र पासवान आदि मौजूद रहे।