भाजपाईयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री व राहुल गांधी का पुतला फूंका

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)06 जनवरी..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के दौरे पर थे, लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला जाते वक्त उनकी सुरक्षा में चूक हो गई। प्रदर्शनकारियों की वजह से उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक रुका रहा और पीएम का काफिला रद्द हो गया। इस घटना से देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की शवयात्रा निकाल पुतला फूंका और चन्नी के इस्तीफा की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा दुदही मंडल के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार कर्तव्य भूल चुकी है।

जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकते तो पंजाब की जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे। पंजाब में कांग्रेस ने लोकप्रियता खो दी है और आगामी विधानसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसके पूर्व शवयात्रा निकाल दोनों नेताओं का पुतला दहन किया गया तथा पंजाब सरकार व कांग्रेस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष केदार सिंह, रामनारायण मद्देशिया, संतोष तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, विनोद शर्मा, दुर्गेश खरवार, विकास तिवारी, राजेन्द्र चौरसिया, विशुन कुशवाहा, संतोष गोंड, दहारी चौहान, सुदर्शन आर्य, पिंकू खरवार, मनोज मद्देशिया, केदार मुसहर, मोहन प्रसाद, बालखिला गुप्ता, राकेश साहनी, दीपक कुशवाहा, सोनू गोंड, सत्यम खरवार, प्रिंस खरवार, आनंद खरवार आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

4 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

4 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

4 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago