Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन को लेकर भाजपाई सक्रिय, स्वागत की...

प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन को लेकर भाजपाई सक्रिय, स्वागत की व्यापक तैयारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 5 जनवरी को गोरखपुर पहुंच रहे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के स्वागत को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गोरखपुर में प्रस्तावित स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में रविवार को नगर पंचायत मगहर में भाजपा नेता गौरव निषाद के आवास पर एक तैयारी बैठक हुई, जिसमें क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों से कार्यकर्ता 5 जनवरी की सुबह काफिले के रूप में गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की शक्ति का परिचायक होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में आईटी संयोजक प्रदीप मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष धीरज मिश्रा, बूथ अध्यक्ष मनीष कन्नौजिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments