तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मनाया जश्न

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर मध्य प्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का ढोल नगाड़े आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जस्न मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर कृष्ण पाल और लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव, आजमगढ़ जिला प्रभारी अशोक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपर जनता के अटूट विश्वास की जीत है, जो लगातार बढ़ती जा रही है।
प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो वादे किए उसे पूरा करने का काम किया। जिससे जनता का विश्वास नरेन्द्र मोदी और भाजपा की डबल इन्जन की सरकारों पर और अधिक बढ़ा है। 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व का यह सेमीफाइनल भाजपा ने प्रचण्ड बहुमत से जीत है । विपक्ष के झूठ की जनता ने हवा निकाल दी है
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय , हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, ब्रजेश यादव, संचिता चौहान,रविशंकर तिवारी, आनन्द सिंह विवेक निषाद, राजीव शुक्ला समेत लालगंज और आजमगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पाक्सो एक्ट के प्रावधानों से छात्र-छात्राओं को कराया अवगत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद…

1 minute ago

मिशन शक्ति फेज 5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)शुक्रवार को कपरवार स्थित सावित्री बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मिशन…

4 minutes ago

जीवन में सुख शांति के लिए, समय समय हमें अपने पितृयो के लिए नेक कर्म करने चाहिए

सुनीता कुमारी बिहार प्रत्येक धर्म मनुष्य के कल्याण के लिए बना है ,प्रत्येक धर्म के…

11 minutes ago

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव डूबी, 15 लोग थे सवार; 15 वर्षीय किशोरी लापता

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…

4 hours ago

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

5 hours ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

5 hours ago