Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशब्लाक प्रमुख उप चुनाव में भाजपा अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी: प्रदेशाध्यक्ष

ब्लाक प्रमुख उप चुनाव में भाजपा अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी: प्रदेशाध्यक्ष

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर एक कार्यक्रम में जाते समय जनपद में रुके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक कर एमएलसी एवं स्थानीय निकाय चुनाव की सफलता को लेकर जिलाध्यक्ष, विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ की मंत्रणा करने के बोले सभी लोग पूरे मनोयोग से लगकर निकाय और एमएलसी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का काम करेंगे।
आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया द्वारा गुजरात चुनाव पर दिए गए बयान के सवाल पर कहा कि कोई भ्रष्टाचार और अनैतिक काम करेगा तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई सरकार को करना चाहिए और कर भी रही है।
जिले के हैंसर बाजार विकास खण्ड के ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में भाजपा द्वारा प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का स्टैंड क्लीयर है। हम इस चुनाव के भाग नहीं हैं।
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने जनपद आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, सांसद ई० प्रवीण कुमार निषाद, विधायक गण अनिल कुमार त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी, नगर पालिकाध्य श्याम सुंदर वर्मा, ई० सुधांशु सिंह, सुजीत गुप्ता समेत सैकड़ो लोगों ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments