Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में 400 से ज्यादा सीटों का आंकड़ा पार...

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में 400 से ज्यादा सीटों का आंकड़ा पार करेगी भाजपा: सिद्धार्थ नाथ सिंह

गांव चलो अभियान की जनपदीय कार्यशाला सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय कार्यालय पर गांव चलो अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला जिलाध्यक्ष जगदंबालाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता और कलस्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भाजपा इस बार 400 से ज्यादा सीटों का आंकड़ा पार करेगी। विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियां एक दूसरे के साथ नहीं है। गठबंधन कहीं है ही नहीं। जब गठबंधन है ही नहीं तो उसकी मजबूती का सवाल भी नहीं उठता।
उन्होंने गांव चलो अभियान के बारे में बताया कि प्रवास के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क, बूथ समितियां व पन्ना प्रमुखों से संवाद, घर-घर संपर्क करते हुए विकसित भारत के विजन तथा देश में परिवर्तन के कारकों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश में इस बार प्रत्येक बूथ पर विगत चुनाव की अपेक्षा 10% अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर कार्य करना है। अभियान के तहत देश के 7 लाख गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से संपर्क करना है।
क्लस्टर प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 1 और 2 फरवरी को मंडल स्तरीय की कार्यशालाएं आयोजित होंगी। जिसमें ग्राम संयोजक व ग्राम प्रवासी तय किए जाएंगे जो डोर टू डोर, मैन टू मैन कनेक्टिविटी का काम करेंगे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत पार्टी हर गांव व हर बूथ पर संपर्क करने जा रही है। पार्टी द्वारा 4 से 11 फरवरी गांव चलो अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी सांसद–विधायक व पार्टी पदाधिकारी गांव के बूथ पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। इस 24 घंटे में चौपाल तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।
कार्यशाला संचालन भाजपा जिला महामन्त्री कौशलेंद्र सिंह व अभियान संयोजक अमर राय ने आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व कार्यशाला का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वन्दे मातरम के गान से हुआ।
कार्यशाला को सांसद ई. प्रवीण निषाद, विधायकगण अंकुर तिवारी, अनिल तिवारी व गणेश चौहान, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, रामललित चौधरी, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने संबोधित किया और महामंत्री विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, किरण, हैप्पी राय, मनोज पांडेय, बबलू सिंह नित्यानंद, राममिलन यादव, रामवृक्ष यादव, उर्मिला तिवारी प्रजापति, अरुण सिंह, अनिल पांडेय, भाष्कर मणि त्रिपाठी कपिलदेव कनौजिया, मीडिया प्रभारी ब्रहमानंद पांडेय, भूपेंद्र तिवारी, राघवेंद्र, संतविदर पाल, मण्डल अध्यक्ष रामनैन शर्मा, भगवानदास यादव , भरत भुआल, इंद्रशेन सिंह, अजीत राय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments