अटल जी की स्मृतियां जुटाएगी भाजपा: भारत रत्न से जुड़े लोगों को चिह्नित कर करेगी सम्मानित

भाजपा भारत रत्न बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों से जुड़े लोगों को करेगी सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ऐसे व्यक्ति जिनके पास भारतीय राजनीति के अजातशत्रु भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी से जुड़ी कोई भी स्मृति, अखबार की कटिंग, दस्तावेज, किताबें, ऑडियो, वीडियो क्लिप आदि हैं। तो उन स्मृतियों काे पार्टी की ओर से एकत्रित कर डिजिटली प्रदर्शन करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि हम सभी के लिए यह हर्ष का विषय है कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। हम सबने उनकी जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई थी। इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए। इसके साथ ही नई दिल्ली स्थित अटल स्मारक सदैव अटल में श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जिसमे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया था। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर 15 मार्च 2025 तक अटल जी की स्मृति में सभी जिलों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा। जिनके पास अटल जी से जुड़ी कोई स्मृति हो। यह स्मृतियां अखबार की कटिंग, दस्तावेज, किताबें, ऑडियो, वीडियो क्लिप आदि के रूप में हो सकती हैं। इन स्मृतियों का संकलन कर उन्हें संरक्षित किया जाएगा। अटल विरासत सम्मेलन 15 फरवरी से 15 मार्च हर जिले में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में जिले के प्रबुद्ध जन, विशिष्ट व्यक्ति और अटल जी के प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जिन्होंने अटल जी के साथ कार्य किया है। उनका सम्मान किया जाएगा। अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखी पुस्तकों के लेखकों को भी सम्मानित किया जाएगा। अटल जी की स्मृतियों का डिजिटल प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इस सम्मेलन में अटल जी के कार्यकाल में उनके प्रेरणा से शुरू हुई योजनाओं की जानकारी का प्रस्तुतीकरण भी होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक व जिलाउपाध्यक्ष गण ज्ञानेन्द्र मिश्र व आदित्य यादव बागी, जिला मंत्री हैप्पी राय, जिला संयोजक मन की बात गौरव निषाद, मंडल अध्यक्ष राजू भारती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Karan Pandey

Recent Posts

मवेशी खाना की भूमि पर अतिक्रमण: क्या प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी?

पैमाइश के दो साल बाद भी मवेशी खाना की जमीन खाली क्यों नहीं? प्रशासनिक चुप्पी…

8 minutes ago

अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, आभूषण दुकान में चोरी की नाकाम कोशिश

नकली चेन से असली सोना बदलने की कोशिश, दुकानदार की समझदारी से खुलासा सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र…

18 minutes ago

वीआईपी रोड पर 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से मचा हड़कंप, शिवम मिश्रा पुलिस हिरासत में

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: वीआईपी रोड दुर्घटना में शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ड्राइवर बदलने का दावा पुलिस…

34 minutes ago

ऊर्जा नीति और आयात शुल्क पर विपक्ष बनाम सरकार की सीधी टक्कर

लोकसभा में राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला: निशिकांत दुबे ने पेश किया प्रस्ताव, सदस्यता…

47 minutes ago

डांट से नाराज़ भाई ने पार की हैवानियत की हद

डांट से नाराज़ छोटे भाई की खौफनाक साजिश, बड़े भाई को कमरे में बंद कर…

53 minutes ago

किसानों और व्यापारियों के लिए जीवनरेखा बनी मझवारा सब्जी मंडी वर्षों से बंद

मऊ में जर्जर सड़कें, बंद सब्जी मंडी और मझवारा चौकी को थाना बनाने की उठी…

1 hour ago