Friday, November 21, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा बूथ स्तर पर मनाएगी पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भाजपा बूथ स्तर पर मनाएगी पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी बूथों पर बुधवार, 11 फरवरी को अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। जिसके निमित्त जिला कार्यालय पर मंडल प्रभारियों, मंडल बूथ अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि इस समर्पण कार्यक्रम में में सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर सुनिश्चित करें कि मंडल कार्य समिति मंडल के सदस्य एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी ग्राम केंद्रों के संयोजक एवं सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सभी भाजपा के लोग मंडल स्तर पर मनाई जाने वाली पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहें।
बैठक में प्रमुख रूप से जिलामंत्री हैप्पी राय, जिला संयोजक मन की बात गौरव निषाद, मंडल अध्यक्ष संत लाल मौर्या, वीरेंद्र शुक्ला, सुनील चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments