देश के लोकतांत्रिक और सेकुलर चरित्र को खत्म करना चाहती है भाजपा – रामजी गिरि

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आज पूरे देश में नफरत फैलाने का काम भाजपा कर रही है।देश की लोकतांत्रिक और सेकुलर चरित्र को खत्म करना चाहती है।उक्त बातें जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा।उन्होंने कहा कि ईश्वर ने सभी इंसान को एक जैसा बनाया है ,सबके रक्त का रंग एक ही है।लेकिन आज भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरे देश में बटोगें तो कटोगें का संदेश देकर समाज में विद्वेष फैला रहे हैं। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर पूरे देश से नफरती ताकतों के मंसूबे को ध्वस्त करना है।इस अवसर पर सभी धर्मों के लोग इकट्ठा होकर रक्तदान करेंगे।और यह संदेश देने का काम करेंगे कि हम एक हैं। सोनिया गांधी जी व कांग्रेस ने हमेशा देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।आज सरकार में हर वर्ग परेशान है, जनता महंगाई से, नौजवान बेरोजगारी से किसान खाद बीज व अपने फसल के लागत का उचित मूल्य नहीं पा रहा है।आज जनपद की अधिकांश सड़के पूरी तरह से जर्जर हो गई है।सलेमपुर से मगहरा होते हुए करूअना जाने वाली सड़क करीब 10 बर्षो से एकदम चलने लायक नहीं है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

1 hour ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

1 hour ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

1 hour ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

1 hour ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

4 hours ago