Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा आरएसएस ने हमेशा किया बापू और डॉ आंबेडकर का अपमान -...

भाजपा आरएसएस ने हमेशा किया बापू और डॉ आंबेडकर का अपमान – आलोक प्रसाद

रामपुर कारखाना के कमधेनवा में हुआ जय बापू,जय भीम,जय संविधान चौपाल का आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे जय बापू, जय भीम,जय संविधान कार्यक्रम के तहत रामपुर कारखाना क्षेत्र के ग्राम सभा कमधेनवा में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष जनपद के प्रभारी आलोक प्रसाद ने कहा कि अपने स्थापना के समय से ही आरएसएस व भाजपा ने हमेशा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। 26 नवम्बर 1949 को संविधान को देश के अपनाने के बाद ही 30 नवम्बर 1949 को आरएसएस के साप्ताहिक ऑर्गनाइजर ने संविधान को अभारतीय बताया था। आरएसएस ने सदैव नाथूराम गोडसे का महिमामंडन कर गांधी जी के विचारधारा को कमजोर करने में लगा है। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि डॉ आंबेडकर का अपमान कर भाजपा संविधान को बदलने का हर प्रयास कर रही है। लेकिन जनता ने लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत न देकर इसके मंसूबे पर पानी फेर दिया है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता महात्मा गांधी, डॉ आंबेडकर व संविधान की मान सम्मान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि दबे कुचले व वंचित वर्ग की रक्षा के लिए संविधान का निर्माण हमारे मनीषियों ने किया है। कार्यक्रम के आयोजक किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। चौपाल को नीलेश त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, विजय शेखर मल्ल रोशन, दीनदयाल यादव,विजय शंकर मिश्र, मार्कण्डेय मिश्र, जवाहर लाल बरनवाल,आलोक त्रिपाठी राजन,मनोज मणि, प्रेम प्रजापति,प्रेमलाल भारती ,सुनील द्विवेदी, पन्नालाल पाठक,विनोद दूबे, धर्मेन्द्र पांडेय, अमिताभ यादव, सुशील चंद सत्संगी, अरविन्द पांडेय, दुर्गेश तिवारी, अरविन्द कुशवाहा, शोभा गौंड़,तेजबहादुर राव,असगर,सतेन्द्र पाल,नरेन्द्र पांडेय आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान जरूरमंद लोगों को कम्बल वितरण भी किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments