बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीपट्टी स्थित एमपीआईसी में शुक्रवार को भाजपा पथरदेवा मंडल का संविधान गौरव अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला की बैठक आयोजित हुई।कार्यशाला बैठक को संबोधित करते हुए पथरदेवा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जिप्पू शाही ने कहा कि संविधान गौरव अभियान बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की हत्या कर के इमरजेंसी लगाया था।जबकि भाजपा संविधान का सर्वाधिक सम्मान करती है।भाजपा के इस विशेष अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा द्वारा 11 जनवरी से 26 जनवरी तक संविधान गौरव यात्रा निकालकर जनता तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा।इस गौरव यात्रा में कार्यकर्ता अनुसूचति बस्तियों में जाकर संविधान के बारे अवगत कराएंगे।कि भाजपा संविधान के साथ कोई छेड़ छड़ा नहीं होने देंगी।नुक्कड़ सभा आयोजित कर इस पर प्रकाश डाला जाएगा। जो विशेषकर दलित बस्तियों में आयोजन किया जाएगा।विरोधी पार्टियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को आम जन मानस तक पहुंचेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष हरीश शाही ने किया।कार्यशाला बैठक को मंडल के जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह,मुरारी मोहन शाही,संजीत धर द्विवेदी,नवीन शाही,महिवाल जायसवाल,अवधेश सिंह,कुंवर राय,संतोष राय,विनोद कुशवाहा,राम आशीष मौर्य,मेहरुद्दीन शाह,रविंद्र कुशवाहा, रामायण साहनी,गुड्डू बाबा,रंजीत गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…