Monday, February 16, 2026
Homeआजमगढ़भाजपाईयों ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

भाजपाईयों ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l लखनऊ से लालगंज जाते समय भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा० धर्मेन्द्र सिंह का फूलपुर नगर पंचायत में ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मंडल कार्यालय व फुलपुर नगर पंचायत के मुख्य चौक पर राजेश मोदनवाल चुटटूर व भानु चौहान मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर राजेश मोदनवाल चुटटूर द्वारा डॉ.धर्मेन्द्र सिह को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी, धर्मेन्द्र सिह जिंदाबाद का नारा लगाया। इस अवसर पर भाजपाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, उपाध्यक्ष हनुमन्त सिंह, श्रीलाल यादव, महेन्द्र कुमार, शम्भू चौहान, सुरेश सोनकर, बलवंत भारती, अनिल प्रजापति, ओमकार मोदनवाल, कमलेश सोनी, विष्णु, बृजेश यादव, निहाल, विमलेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments