सचेतक बनाये जाने पर भाजपाइयों ने किया सांसद का स्वागत

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा )
भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल द्वारा देवरिया सदर के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को लोकसभा में सचेतक बनाये जाने के बाद देवरिया आगमन पर पुरवा चौराहा स्थित संसदीय कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और बधाई दिया।
इस दौरान भाजपा नेता निशिरंजन तिवारी ने कहा कि पार्टी के द्वारा सांसद देवरिया को जो जिम्मेदारी दी गयी है,उससे हम सभी काफी प्रसन्न है।
कृष्णानाथ राय ने कहा कि शशांक मणि को जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा सदन में दी गयी है उसका ईमानदारी से निर्वहन करके देवरिया का मान बढ़ाएंगे।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा और भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह आजाद ने कहा कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं और देवरियावासियों के लिये सौभाग्य की बात है कि इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमारे सांसद को मिली है।
वही कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुझे व्हिप की अहम जिम्मेदारी देकर पार्टी ने जो विश्वास जताया है। इसके लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद और आभार।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने की मैं कोशिश करूंगा।
इस दौरान अखिलेश त्रिपाठी, रामदास मिश्रा,अम्बिकेश पाण्डेय,दिवाकर मिश्रा,विजय प्रताप मणि डब्लू,सर्वेश नाथ त्रिपाठी,गोविंद बरनवाल,अजित नारायण मिश्रा,राहुल मणि,संजय पाण्डेय,अजय पाण्डेय,मारकण्डेय गिरी,कृष्णानन्द गिरी,तेजबहादुर पाल,प्रिंस चतुर्वेदी,धीरज सिंह,मनीष मणि,मनोज मिश्रा,केशव शर्मा आदि रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

7 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

7 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

7 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

8 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

8 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

8 hours ago