Wednesday, October 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेश22 को रामलला का दर्शन करेंगे जिले के भाजपाई

22 को रामलला का दर्शन करेंगे जिले के भाजपाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व मे जिले भर से 100 बसो व 350 निजी वाहनो से लगभग 9 हजार भाजपा कार्यकर्ता बुधवार की सुबह 8:00 बजे अयोध्या धाम मे रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की तीनो विधानसभा के वाहनो का एकत्रीकरण बस्ती टोल प्लाजा पर होगा। वहीं से सभी रामभक्त एक साथ भगवान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगें। इस यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
यात्रा के जिला संयोजक विनोद पांडेय, विधान सभा संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्र, अशोक यादव, अरूण सिंह आदि व्यवस्था में लगें है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments