Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसैनिकों के शौर्य के सम्मान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने निकली तिरंगा यात्रा

सैनिकों के शौर्य के सम्मान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने निकली तिरंगा यात्रा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के टाउन हॉल के निकट स्थित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क से शहीद हरेकृष्ण मणि द्वार तक शुक्रवार को भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को समर्पित भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभय मणि त्रिपाठी ने किया।
उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के सैनिकों के शौर्य की गाथा है। जिस प्रकार से हमारी तीनों सेनाओं ने मिलकर आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को नेस्तनाबूद करते हुए अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है यह हम सभी देशवासियों के लिए अत्यंत गौरवान्वित करने वाला है। भारतीय सेना ने पहलगाम अटैक के पश्चात आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की सीमा के अंदर जाकर सैकड़ों आतंकवादी को मार गिराया था और पाकिस्तान में 9 एयर बस को उड़ा कर भारी तबाही मचाई थी। उन्होंने कहा कि एक भारतीय नागरिक होने का नाते हम सभी का एक नैतिक दायित्व है कि हम सभी तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना को समर्थन दें, उनका सम्मान करें और गौरव की अनुभूति करें और कराएं।

तिरंगा यात्रा मे पूर्व आइएमए अध्यक्ष डा.जेएन पाण्डेय, डा.सौरभ बरनवाल, पूर्व आइएमए सचिव डा.पवन त्रिपाठी, डा.आरपी शाही, आइडीए अध्यक्ष डा.विकास पाण्डेय, आइडीए, सचिव डा.अजितेंद्र मणि, डा.जीएस त्रिपाठी, डॉ. मधुसूदन मिश्र, अखिलेश जायसवाल, जीवन लाल बरनवाल आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments