भाटपार रानी/बनकटा(राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत बनकटा थाने में जनहित कार्य से गए भाजपा मंडल अध्यक्ष के किसी बात पर हंसने एवं दरोगा द्वारा इस बीच फटकार लगाए जाने के खबर पर बताया गया है।कि ऐसे आरोप बेबुनियाद एवं मनगढ़ंत हैं। थाने में मेरे साथ मेरे कार्यकर्ता भी बैठे थे । जिनके बीच किसी बात पर हंसते देख नए आए दरोगा ने नाराजगी जताए जबकि यह पता चलते ही की कार्यकर्ता संग बात पर हंसने वाली महिला भारतीय जनता पार्टी की बनकटा मण्डल की अध्यक्ष हैं। दरोगा की प्रतिक्रिया सार्थक रही। वहीं हमारा कोई व्यक्तिगत अथवा वैचारिक मतभेद नहीं था और न ही है। बताते चलें कि गत रविवार दिनांक 16/03/025 के दोपहर भाजपा बनकटा की मंडल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा किसी कार्य से बनकटा थाने में गई थी। जो थानेदार के अनुपस्थित होने पर वहीं बैठ इंतजार करने लगी थी। जो बगल में बैठे अन्य दो दरोगा के द्वारा आपस में होली के दौरान के खाने पर चर्चा शुरू करने
एवं इस बीच ही मंडल अध्यक्ष का अपने बगल में मौजूद कार्यकर्ता से किसी बात पर हंसते देख किसी दरोगा को नागवार लगने की बात फैलाई गई है।हालांकि जो दरोगा नए आए थे। उन्हें नहीं पता था कि वह सामने बैठी महिला भाजपा मण्डल अध्यक्ष हैं। जब किसी के द्वारा बताया कि सामने बैठी महिला भाजपा नेता हैं ।
तो उसके बाद दरोगा नरम हुए ऐसी खबर है। वहीं मंडल अध्यक्ष बनकटा सीमा कुशवाहा का कहना है कि जो कुछ भी हुआ गलतफहमी में दरोगा अपने ऊपर लिए हम अपने कार्यकर्ता से चर्चा कर रहे थे। वहीं नए आए दरोगा द्वारा जानकारी मिलते ही जो सामने बैठी महिला हैं वह भाजपा की मण्डल अध्यक्ष हैं। सम्मान सहित मेरे बातों को संज्ञान लिया गया। मण्डल अध्यक्ष का यह भी कहना है कि इस मसले पर कुछ मीडिया के लोग बिना वजह ही बेबुनियाद रूप से मनगढ़ंत आरोप एवं मनगढ़ंत कहानी गढ़ कर बे बात हमसे हमारा पक्ष जाने बिना ही निजी के तहत मनगढ़ंत खबर चलाई जा रही है। हम इसकी निंदा करते है। वहीं थानाध्यक्ष बनकटा का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है अगर ऐसा हुआ है तो जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस