आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) लालगंज जिला भाजपा महामंत्री जयप्रकाश जायवाल के बड़े बेटे बृजेश जायसवाल की मंगलवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बृजेशअपने गांव कौरा गहनी से शहर स्थित आवास पर कार से अकेले लौट रहे थे। बेलाइसा ओवरब्रिज के पास पहुँचते ही उनकी कार एक ट्रक के पीछे जाकर टकरा गई। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस बीच उनके मोबाइल पर पत्नी का फोन आया, तो लोगों ने रिसीव कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया रोते बिलखते पूरा परिवार और शुभचिंतक जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए, उधर स्प्ताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया था।
परिवार वालों ने बताया कि बृजेश शहर में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं, और वहीं से मिठाई का थोक कारोबार करते हैं। मंगलवार को वह अकेले गांव गए थे। परिवार वालों से मिलने के बाद शाम को किसी परिचित के यहां बाटी-चोखा की दावत में शामिल होकर, कार से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए ही थे कि, रास्ते में ही हादसे के शिकार हो गए।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…