भाजपाइयों ने पथरदेवा के मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान।

भाजपा सरकार सभी वर्गों का हितैषी सुजीत प्रताप सिंह

तरकुलवा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंदिरों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत पथरदेवा क्षेत्र के मछैला शिव मंदिर व हिरमती भवानी माता मंदिर परिसर में स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया। भाजपा जिला स्वच्छता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कार्यक्रम के मंडल पथरदेवा प्रभारी जिलापंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,महामंत्री विवेक दत्त राय के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस के साथ ही क्षेत्र के आधे दर्जन मंदिरो में भाजपा के बड़े दिग्गजों ने स्वचछता अभियान चलाया। कार्यक्रम के प्रभारी सुजीत प्रताप सिंह ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इससे पहले देश में उस दिन उत्सव मनाने तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री ने 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया था। जिसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ता हो या आम नागरिक हर व्यक्ति पूरी निष्ठा के साथ मोदी के इस अभियान का हिस्सा बन मंदिरो में स्वच्छता के लिए सफाई कार्य कर रहे।इस दौरान प्रेम चंद्र कुशवाहा,डा विंध्याचल मद्धेशिया,वशिष्ठ कुशवाहा, नवनीत मद्धेशिया ,युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय के साथ ही बूथ अध्यक्ष विनोद सिंह,पुजारी विजय दास, बीडीसी सदस्य पंकज सिंह, विवेक श्रीवास्तव,नीतेश राव, मोहन चौहान, अमरजीत चौहान, जवाहिर सत्यप्रकाश राव, मोनू सिंह सहित भाजपाइयों ने मंदिर परिसर में साफ सफाई का कार्य किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

23 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago