प्रवीण के समर्थन में भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने मांगे वोट

कांग्रेस के 70 वर्ष बनाम 10 वर्ष के कार्यों को लोगो के समक्ष रखा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता वैभव चतुर्वेदी पिछले कई दिनों से संत कबीर नगर संसदीय क्षेत्र में सक्रिय है। कोनी, कम्हरिया, सिकरौरा आदि गांवों सहित नगर पंचायत धनघटा, मेहदावल क्षेत्र का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी ई. प्रवीण निषाद, निवर्तमान सांसद के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। बुधवार को उन्होंने कोनी में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया। तो गुरुवार को धनघटा सहित विभिन्न इलाकों के दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील किया।
इसीक्रम मे शुक्रवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के साथ वैभव चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ई प्रवीण निषाद व कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण करते हुए युवाओं, व्यापारी बंधुओ व आम जनमानस से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों को लोगों के बीच रखा। श्री चतुर्वेदी ने कांग्रेस के 70 वर्षों बनाम 10 वर्षो के कार्यों को लोगो के समक्ष रखा।
इस इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी ई. प्रवीण कुमार निषाद, ई. सुधांशु सिंह, नागेंद्र मौर्य, प्रमोद शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रॉकेट्री में निरमा और कैनसैट में डॉ. एमजीआर अव्वल

डॉ. एमजीआर संस्थान का डंका, 17 राज्यों की 76 टीमों ने दिखाया दम नारायणी नदी…

8 minutes ago

आठ साल का सफर, 52वां विशेषांक और संतों की मौजूदगी… काशी में ‘संस्कृति पर्व’ का भव्य लोकार्पण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट धर्म, अध्यात्म, दर्शन और सनातन संस्कृति के…

1 hour ago

काशी में संस्कृति संसद-2026 का भव्य शुभारंभ, गोमाता की रक्षा के लिए कानून बनाने की उठी मांग

यतीन्द्र मिश्र की विशेष रिपोर्ट वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के…

1 hour ago

नेताओं और दलों की संपत्ति पर नजर रखने के लिए बने स्थायी आयोग, पूर्व विधायक की बड़ी मांग

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में हांफता लोकतंत्र! मदन गोविंद राव बोले- आय-संपत्ति आयोग बनाकर नेताओं…

1 hour ago

छात्र अरशद की मौत के बाद शोक में बंद रहा कनैला प्राथमिक विद्यालय, बुधवार से खुलेंगे स्कूल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय मंगलवार को…

1 hour ago

विधायक निधि से तीन करोड़ की 40 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

विधायक जियाउद्दीन रिजवी बोले- हर गांव तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

1 hour ago