भाजपा नेता ने विहिप नेता को मारी गोली

फेसबुक से शुरु हुआ वाद विवाद आखिर में चल गया गोली

मुरादाबाद (राष्ट्र की परम्परा) आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर हुए विवाद में विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री संतोष पांथरी को शनिवार शाम दिल्ली रोड पर गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल संतोष को साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
कुछ दिन पहले मोहन भागवत के बयान को लेकर संतोष का भाजपा नेता से फेसबुक पर विवाद हो गया था। वहीं आरोपी भाजपा नेता ने तीन दिन पहले मोहन भागवत के बयान के खिलाफ सीओ को ज्ञापन दिया था। नया मुरादाबाद निवासी विहिप के सहमंत्री संतोष पांथरी शनिवार को कटघर में आयोजित संगठन के केंद्रीय महामंत्री की बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। बैठक समाप्त होने के बाद वह ई-रिक्शा से संगठन के महामंत्री अविनाश गुप्ता और कोषाध्यक्ष योगेश त्यागी के साथ दिल्ली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने उतर गए। जहां तीनों आपस में बातचीत करने लगे। इस बीच बाइक से पहुंचे आरोपी ने संतोष से कहा, जो परशुराम का नहीं, वो मेरे काम का नहीं। इसके बाद उसने संतोष पर फायरिंग कर दी। गोली संतोष के पेट में लगी और वह गिर गया। हमले के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। आरोपी भाजपा नेता ब्राह्मण महासभा से भी जुड़ा है। घायल संतोष को दोनों साथी लेकर साईं हॉस्पिटल पहुंचे। जहां संतोष का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ डॉ. अनूप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। विहिप नेता अविनाश गुप्ता और योगेश त्यागी का बयान लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले पुलिस को आरएसएस प्रमुख के खिलाफ ज्ञापन दिया था। मोहन भागवत के बयान को लेकर दोनों के बीच फेसबुक पर आरोप प्रत्यारोप चल रहा था। पूछताछ के बाद आधार पर पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। हमलावर भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बताया जा रहा है। जबकि दोनों आपस में घनिष्ट दोस्त बताये गए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

9 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

2 days ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

3 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 days ago