Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedकलवारी गाड़ही विवाद पर भाजपा नेता गणेश सोनी का बड़ा बयान, हाईकोर्ट...

कलवारी गाड़ही विवाद पर भाजपा नेता गणेश सोनी का बड़ा बयान, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

नगर पंचायत सिकन्दरपुर के भाजपा नेता गणेश सोनी ने अस्पताल के पास स्थित कलवारी गाड़ही को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि यह भूमि शासन के बंदोबस्त अभिलेखों में गाड़ही/पात्र भूमि के रूप में दर्ज है और सार्वजनिक उपयोग हेतु आरक्षित है। ऐसे में इसकी खरीद-फरोख्त पूरी तरह अवैध मानी जाएगी। सोनी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस भूमि को खरीदने या बेचने का प्रयास करता है तो उसकी जिम्मेदारी वही स्वयं उठाएगा। उनका कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग 500 घरों का पानी वर्षों से इसी गाड़ही में गिरता था, लेकिन हाल के दिनों में जलनिकासी बाधित हो गई है, जिसके कारण कई घरों में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो रही है।उन्होंने नगर पंचायत के कुछ कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों की जमीनों पर अतिक्रमण कर समस्याओं को बढ़ाया जा रहा है, जबकि गाड़ही की सफाई और जलनिकासी बहाल करना नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। सोनी ने कहा कि उन्हें जनता का विश्वास प्राप्त है, इसलिए वे इस मामले को मजबूती से उठाएंगे और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट तक जाने में भी पीछे नहीं हटेंगे। उधर, स्थानीय लोगों ने कहा कि गाड़ही में आने वाले पानी को उन्होंने बंद नहीं किया है, बल्कि निकासी व्यवस्था में सुधार न होने से समस्या बढ़ती जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments