सरकार को बदनाम कर रहे हैं उपनिबंधक – नागेद्र शुक्ला
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील परिसर में बीते एक सप्ताह से अधिक 14 वें दिन उपनिबंधक के खिलाफ चल रहे क्रमिक अनशन ,धरना प्रदर्शन सद्बुद्धि यज्ञ पदयात्रा करने वाले आंदोलनकारी नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट ने भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे आंदोलन में जहां कई अधिवक्ता संघ और राजनैतिक लोगों ने समर्थन दिया है, वहीं भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को बदनाम करने वाले लोग चाहे कोई भी कर्मचारी अधिकारी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। यह भाजपा की प्राथमिकता है।बताया जाता है कि नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट बीते दिनों से तरह-तरह के आंदोलन अपना कर अपना विरोध जाता रहे हैं।उनका कहना है कि उपनिबंधक के खिलाफ चल रहे चौदहवें दिन के आंदोलन मे अब तक कोई कार्यवाही न होना अधिकारियों की
मिली भगत साबित हो रही है। आखिर उपनिबंधक को हटाने में उच्चाधिकारी मूक दर्शक क्यो बने हुए हैं।यह क्षेत्र में चर्चा का विषय है।आखिर भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा है यह सवालिया निशान लोगों में बना हुआ है।
इस दौरान रामकेश प्रजापति, दीन दयाल, राम मोहन भारद्वाज, अनिल शर्मा एडवोकेट, मुकेश तिवारी, अयोध्या विश्वकर्मा, आबिद अली, अनीश त्रिपाठी, सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, रामलाल, सुधीर मद्धेशिया, अनुराग त्रिपाठी, गंगा प्रसाद मोर्या,अविनाश त्रिपाठी, बुधराम चौहान, संतराम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…