सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करने के लिए समर कैंप महत्वपूर्ण- विनय कुमार चतुर्वेदी

समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित मंडल टॉपर देने वाली संस्था ब्लूमिंग बड्स स्कूल एवं कंगारू किड्स प्री प्राइमरी स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में बच्चों से विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी कराई गई, जिसमें पूल पार्टी, सूमो फाइट, वाटर रोलर, रेन डांस, कमांडो नेट, आर्चरी सहित अन्य एक्टिविटी शामिल थीं। विद्यालय के बच्चों ने समर कैंप में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। स्कूल के चेयरमैन विनय कुमार चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह शिविर बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। जो उन्हें नई चीज़ें सीखने, नए दोस्त बनाने और अपने व्यक्तित्व का विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने, उनमें टीम वर्क, आत्मविश्वास व जीवन कौशल का विकास करने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करने में समर कैंप महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या वसुंधरा मिश्रा ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अलग करने और सीखने की क्षमता का विकास होता है। समर कैंप में कंगारू किड्स की कोऑर्डिनेटर रिया मेहता, अमित मिश्रा, प्रिया त्रिपाठी, विजया त्रिपाठी, इंद्रेश यादव सहित समस्त स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

3 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

3 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

3 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

3 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

3 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

4 hours ago