Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा द्वारा गांव चलो अभियान का शुभारंभ

भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान का शुभारंभ

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा मण्ड़ल सलेमपुर द्वारा शक्ति केन्द्र हरैया के ठाकुर नगर के बूथ संख्या 71 एवम 72 में विकसित भारत योजना को सफल बनाने के लिए भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष अमरदत्त यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमे पार्टी के पदाधिकारियों,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को लोगों से संपर्क करते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
गांव चलो अभियान के विधानसभा के संयोजक बलबीर सिंह दादा ने 18 वर्ष से ऊपर के सूची से वंचित मतदाताओं के नाम दर्ज कराने व उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में जागरूक करने को कहा।
मण्डल अध्यक्ष अमरदत्त यादव ने 4 से 11 फरवरी तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देश के अनुरूप सभी कार्यकर्ताओं को
बूथ स्तर पर जिम्मेदारी का निर्वाह करना है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ रहे है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,रत्नेश मिश्रा,नितेश चौबे,विनय पाण्डेय,पुनीत यादव,अनिल ठाकुर,पंकज पासवान,माया जायसवाल,अशोक सिंह,गोपाल कुशवाहा,अवधेश मद्देशिया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments