Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसान और ग्रामीणों को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए भाजपा...

किसान और ग्रामीणों को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने कसी कमर

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। किसानों और ग्रामीण मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने भी कमर कस ली है। जहां भाजपा चार फरवरी से गांव चलो अभियान शुरू कर चुकी है, वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा गांव परिक्रमा यात्रा निकालने की तैयारियों में जुटा है। जिस क्रम में ग्राम लौकी खुर्द पिपरी में मंडल कार्यशाला का आयोजन किसान मोर्चा मंडल बालापुर अध्यक्ष दिनेश कुमार के द्वारा कराया गया। कार्यशाला की शुरुवात पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि आगामी 10 फरवरी से भाजपा किसान मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता गांवों का रुख करेंगे। इससे पहले भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। गांव परिक्रमा यात्रा के दौरान गांव की चौपाल पर जाकर किसानों से संवाद किया जाएगा। साथ ही किसान मोर्चा के नेता गांवों में रात्रि प्रवास भी करेंगे। गांव चौपाल के दौरान किसानों की समस्याओं को भी सुनेंगे।
कार्यशाला में भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता चित्रकूट वर्मा, विश्राम सिंह, मंडल मंत्री अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिंदु लाल मिश्रा, विशाल मिश्र, चमन सहित दर्जनों कार्यकर्ता, युवा मतदाता, तथा क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments