Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश व प्रदेश में झूठ का बाजार लगा रही है भाजपा -...

देश व प्रदेश में झूठ का बाजार लगा रही है भाजपा – अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशी के केंद्रीय कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज भाजपा पूरे देश व प्रदेश में झूठ का बाजार लगा रही है। देश की जनता को झूठे वादे व लोक लुभावन नारों से फिर गुमराह करने की तैयारी में है, लेकिन जनता इस भाजपा सरकार की विकास व जन विरोधी खोखले वादे में नही विश्वास करने जा रही है। उक्त बातें नगर के कसया रोड स्थित कृष्णा मैरेज हाल में देवरिया संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा।उन्होंने कहा कि आज हर जगह सभी महत्वपूर्ण काम गुजरात के ठेकेदारों के जिम्मे देकर देश को चला रहे दो गुजराती प्रदेश की जनता से कह रहे हैं कि पूरे अस्सी सीट चाहिए।जनता अब उत्तर प्रदेश से इनका सफाया कर रही हैं। पूरे देश की जनता को कोविशिल्ड का टीका लगवाकर मोदी ने सबको खतरे में डाल दिया है।टीका पर अगर फोटो आपका था तो इसकी जिम्मेदारी भी आपको लेनी चाहिए। जो बुलडोजर चलवा रहे हैं उनको भी उनका जबाब समय से दिया जाएगा। क्षेत्र में विकास के लिए आप अखिलेश प्रताप सिंह को जिताइये यह आपकी आवाज हमेशा मजबूती से उठाएंगे। पूर्व मंत्री सपा नेता अम्बिका चौधरी ने कहा कि यह क्षेत्र समाजवादी विचारधारा का क्षेत्र है, आप को मजबूत प्रत्याशी मिला है, इनको जिताकर संसद में भेजें यह विकास के मामले में पिछड़े क्षेत्र को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसान का कर्जा इस सरकार ने माफ नहीं किया, आज वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं ।किसानों का कर्जा सिर्फ कांग्रेस ने माफ किया था।नौजवान, किसान, देश के जवान व बेरोजगार युवाओं की चिंता सिर्फ कांग्रेस को हैं।अब समय आ गया है इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का। अब भाजपा आपको धोखा नहीं दे पाएगी। आप सभी के मदद से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी । कार्यक्रम को पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद,प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह,पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य जेपी जायसवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव,प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू,आप के जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान, सुयश मणि त्रिपाठी, शहला अहरारी,विस्मिल्लाह लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश , धर्मेन्द्र सिंह,पुरुषोत्तम नारायण सिंह,आनंद श्रीवास्तव सोनू,,डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी,मनीष सिंह, बेचू चौधरी
, गोविंद मिश्र, सत्यम पाण्डेय,मार्कण्डेय मिश्र,मंजूर हसन,मानवेन्द्र तिवारी, ,सत्यप्रकाश मिश्र अंशु,सुनील द्विवेदी, दिनेश गुप्ता, हरीशसिंह,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, , आलोक त्रिपाठी राजन,नागेंद्र शुक्ल, ज्योति सिंह गुड़िया, मधु शर्मा,जुलेखा खातून, नौशाद रजा,लाल साहब यादव, जयप्रकाश पाल,ऋषिकेश मिश्र,मोहन प्रसाद,आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments