शिक्षा को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार सुजीत प्रताप सिंह

तरकुलवा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
रविंद्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय पथरदेवा में रविवार को छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। फोन हाथ में पाते ही छात्र-छात्राओ के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही ने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार मे सभी वर्गों के लोग सुरक्षित है।वहीं किसान अपना आय दुगनी करके लाभान्वित हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र छात्राओं के प्रति कटीबध है।छात्रों के लिए तमाम तरह की महत्वाकांक्षी योजनाएं सरकार के तरफ से संचालित हैं। जिसका लाभ छात्र व छात्राओं को पढाई के दौरान मिल रहा है।अगर सरकार स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्मार्टफोन दे रही है। तो छात्र छात्राएं भी उसका सही उपयोग करें। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा.सतीश उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया की कालेज के 101 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किया गया। संचालन डा संजय कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रो संजय कुमार, डॉ राहुल कुमार प्रसाद,डा एकता वर्मा, अनिल कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

11 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

24 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago