बालिका दिवस पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें छात्राएं: सीएमओ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  जिले में 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जायेगा, जिसके तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमे जिले के किसी भी विद्यालय की कक्षा 6 से 12 तक की छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा।
सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए अभिशाप विषय पर तीन सौ शब्दों की निबंध प्रतियोगिता, हम भारत की बेटियां सबसे आगे विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, डिजिटल पीढ़ी हमारी पीढ़ी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए अभिशाप विषय निबंध और हम भारत की बेटियां सबसे आगे विषय पर पोस्टर (चित्रकारी) तैयार कर 23 जनवरी को कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ कार्तिकेय पाण्डेय के मोबाइल नंबर 9532682684 पर संपर्क कर जमा कर सकते है। जिससे उनका मूल्यांकन किया जा सके। 24 जनवरी को सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में डिजिटल पीढ़ी हमारी पीढ़ी विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता और कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। सभी बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा|

rkpshomnath

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

3 hours ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

3 hours ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

3 hours ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

3 hours ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

3 hours ago