ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसील परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश के नेतुत्व में सदर तहसील में स्वच्छता अभियान चलाकर तहसील परिसर साफ किया गया। तहसील परिसर को साफ करने के लिए हर रोज चलाया जाएगा अभियान। देश भर में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली की भांति मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में रविवार को रामोत्सव से पहले तहसील सदर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जॉइंट मजिस्ट्रेट स्वयं सफाई करते हुए अन्य को भी साफ-सफाई हेतु प्रेरित किया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश ने अपने अधिकारियों कर्मचारियों से कहा की 22 जनवरी को दीपाली की तरह घरों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों आदि को स्वच्छ करने की अपील की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश ने कहा कि
”मैं सभी से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध करती हूं। सिर्फ सड़कों पर ही नहीं बल्कि नदी, नालों और खुले स्थानों पर भी कूड़ा फेंकने से हर किसी को बचना चाहिए। स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है और सभी को जिम्मेदारी से कूड़े का निपटान करना चाहिए। इसके अलाव सदर तहसील के स्थानीय लोगों से स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के बारे में भी सुझाव देने को कहा जिससे तहसील अंतर्गत सभी गांव मुहल्ले स्वच्छ हो सके।
प्रमुख रूप से सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह, तहसीदार न्यायिक विकास कुमार, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, देवेंद्र यादव, अरविंद नाथ पांडेय, विजय यादव, प्रमोद कुमार, श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

2 minutes ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

13 minutes ago

पालकोट में घर के बाहर अचेत मिली 13 वर्षीय छात्रा की रिम्स में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पालकोट में 13 वर्षीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, शाम 6 से 8 बजे…

23 minutes ago

कुणाल घोष की कार पर लगातार दूसरे दिन हमला, सुरक्षाकर्मी पर बंदूक तानने का भी दावा

कोलकाता में कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, हथौड़े से शीशा तोड़ने का आरोप;…

1 hour ago