भाजपा सरकार को आमजन की पीड़ा से कोई मतलब नही – स्वामीनाथ भाई

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर हुआ धरना प्रदर्श

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्र के धनगड़ा चौराहे पर सपा के पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई के नेतृत्व में लोगों ने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर धरना सभा का आयोजन किया। सभा के बाद राज्यपाल को सम्बोधित मांगो का पत्रक नायब तहसीलदार डॉ भागीरथी को सौंप कर चेतावनी दी गई कि अगर इन समस्याओं का समाधान जल्द नही हुआ तो हम लोग पुनः आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने कहा कि आज पूरे क्षेत्र की जनता अपने समस्याओं को लेकर परेशान है। भाजपा सरकार को आमजन की पीड़ा से कोई मतलब नही है।रामजानकी मार्ग के निर्माण के लिए, लिए जा रहे किसानों के जमीन का उचित मूल्य दिया जाना जरूरी है। क्षेत्र की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई है, नवलपुर से लार,पिण्डी से भागलपुर, सलेमपुर से चेरो, सलेमपुर से पयासी, सलेमपुर से मगहरा करुअना सहित कई दर्जन सड़के गड्ढे में तब्दील हो गई है। सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि सरकारी अस्पताल में चिकित्सक व दवाओं का अभाव है। विद्युत आपूर्ति मुश्किल से 8 से 10 घण्टे हो पा रही है।लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों को इससे कोई मतलब नही है। कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि महंगाई के कारण लोगों की थाली से दाल व सब्जी गायब हो गई है।पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। आज लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है।धरना सभा को देशराज यादव, कामरेड प्रेमचंद यादव, कांग्रेस नेता दीनदयाल यादव , धुरंधर सिंह,हरेराम आर्य,रामदरस यादव, गुलाब यादव, कामरेड बलविंदर मौर्या, रामा यादव आदि ने सम्बोधित किया।अध्यक्षता धुरेन्द्र सिंह तथा संचालन देशराज यादव ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

7 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

7 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

7 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

8 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

8 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

8 hours ago