ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम व अधीक्षक को ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहिपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पेटरहा थाना मोतीपुर नरेश पुत्र हीरालाल उम्र 55 वर्ष जो अपने होटल में कार्य करते समय किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटते हुए देख कर नरेश ने सबसे पहले अपने पैर को बांधा और ग्रामीणों तथा परिजनों को सूचित किया तो परिजनों ने ग्राम प्रधान राम होसिला के साथ कुछ ग्रामीणों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए मिहिपुरवा स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे।
दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि मिहिपुरवा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर डॉक्टर द्वारा बताया गया कि सर्पदंश के एक घंटे में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगना जरूरी है,समय पर उपचार मिलने से जहर बेअसर हो सकता है और मरीज को जिंदगी बच सकतीं हैं।
वहीं ग्रामीणों ने जहरीले सांप को एक डब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे थे जिस पर परिवार के कमलेश पुत्र रामनरेश ग्राम पेटरहा का आरोप है कि उसके बाद भी एंटी स्नेक इंजेक्शन नही लगाएं गया सर्पदंश पुष्टि के बाद नरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां रास्ते में मटेरा के आसपास पहुंचते ही व्यक्ति की मौत हो गई ।
वहीं मिहिपुरवा स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉक्टर अनुराग वर्मा से दूरभाष द्वारा वार्तालाप करने पर बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है , इस विषय पर उपचार करने वाले डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है, इंजेक्शन लगाया था या नहीं इस के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
और बताया कि हमारे डॉक्टर मरीज का उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था । इसी आक्रोश में ग्राम सभा के लोग एकत्रित हुए आशाराम, राजू चौहान, नगेन्द्र, राकेश, कन्हैयालाल, रामसरन, गुड़ाई यादव, मुकेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिहींपुरवा मोतीपुर का घेराव किया तथा उप जिलाधिकारी संजय कुमार एवं अधीक्षक अनुराग वर्मा को ज्ञापन देकर कार्यवाही करने का माग किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago