नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने रंगदारी मांगने के आरोप में दो सभासदों पर दर्ज कराया मुकदमा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत अजमतगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी ने अपने लिखित प्रार्थना पत्र में 2 सभासदों पर रंगदारी मांगने व गाली गुप्ता देने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए, जेशपुर कोतवाली मे प्रार्थना पत्र देकर विधिक कार्यवाही की मांग की है lअजय साहनी ने अपने लिखित प्रार्थना पत्र में बताया है कि वार्ड नंबर 8 इंदिरा नगर के रहने वाले अभिषेक राय पुत्र कैलाशपति राय वार्ड नंबर 9, गौरी शंकर नगर के रहने वाले अनिल राजभर पुत्र स्वर्गीय रामजस राजभर ने कहा कल मेरे कार्यालय में आकर जब मैं कार्य कर रहा था इसी बीच में वह लोग मुझे से ₹50000 की रंगदारी मांगने लगे और धमकी दिए कि तुमको यह पैसा हर महीने देना होगा, मेरे विरोध करने पर वे लोग गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए ।
इस बात के साक्ष्य के तौर पर नगर पंचायत कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कोतवाली को सौंपा l अजय साहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभिषेक राय व अनिल राजभर ने कहा कि हम लोगों का पिछला रिकॉर्ड देख लो और हम लोग किस तरह के व्यक्ति हैं अगर पैसे हर महीने नहीं दोगे तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा, यह लोग मन बढ़ किस्म के व्यक्ति हैं । अजय साहनी के प्रार्थना पत्र पर जियनपुर कोतवाली ने धारा 384 504 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 सितंबर 2023 को दिन में 2:00 बजे के करीब अभिषेक राय व अनिल राजभर कार्यालय गए और अपने वार्ड में भंडारा होने के बाबत दो टैंकर पानी का मांग किए और पानी की पाइप लाइन को उस मंदिर तक पहुंचाने की भी मांग किए, उन दोनों के इसी बात पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी गाली गुप्ता देने लगे और उलझ गए जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग अनिल राजभर कर रहे थे, उनके मोबाइल को लेकर अजय साहनी निकल लिए थे। इस बात की लिखित सूचना 9 सितंबर को ही अभिषेक राय व अनिल राजभर ने कोतवाली को दे दिए थे जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था l अब नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर सभासदों के बीच की है लड़ाई किस मोड़ पर कहां तक जाती है यह तो समय बतायेगा। फिर हाल इस सम्बन्ध मे जब जियनपुर कोतवाल से जानकारी लेने के लिए उनके सरकारी नम्बर पर फोन किया गया तो नम्बर बन्द बता रहा था। जब सी ओ सगड़ी से फोन द्वारा सम्पर्क किया गया तो उनके नम्बर पर दो बार फोन की घण्टी पूरी बजी मगर कोई जवाब नहीं आया।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago