Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर-विजयलक्ष्मी गौतम

भाजपा सरकार महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर-विजयलक्ष्मी गौतम

नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा महिला मोर्चा सलेमपुर द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन सिंचाई विभाग के डाकबंगले पर किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियो को स्मृति चिन्ह देकर एवम शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सभी वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाते हुए उनके हित में चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए महिलाओं का किसी भी भेदभाव के बिना उत्थान कर रही हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति जैसे कई अभियान चलाए हुए हैं, जबकि लोकसभा और विधान सभाओं में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं को आरक्षण की सौगात बेहद सराहनीय कार्य किया गया है। भाजपा सरकार द्वारा 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देकर इतिहास रच दिया है।
मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना, इज्जत घर और अन्य योजयाओ को चलाकर आधी आबादी को सम्मान देने का काम किया है।
कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती शर्मा,मानती सिंह,अभिषेक जायसवाल आदि ने भी सम्बोधित किया।
संचालन जिला मीडिया प्रभारी आराधना पाण्डेय ने किया।
उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल,रामेश्वर सिंह,अमरनाथ सिंह,अवधेश यादव, अजय दूबे वत्स,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह,प्रकाश पाण्डेय सलटू,कमलेश तिवारी,विनय पाण्डेय,ओमप्रकाश मोदनवाल,अशोक तिवारी,शेषनाथ भाई, पुनीत यादव,मुन्ना खरवार, बचनदेव गोंड,लल्लन सिंह,प्रमोद सिंह,अमित यादव,दीपक श्रीवास्तव,अनूप मिश्रा,भोला मिश्रा, बृजेश कुमार कुशवाहा,
आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments