Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार भष्ट्राचार मुक्त नियुक्तियां कर रही-विजयलक्ष्मी गौतम

भाजपा सरकार भष्ट्राचार मुक्त नियुक्तियां कर रही-विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर की विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने विधानसभा में शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा सरकार भष्ट्राचार मुक्त नियुक्तियां कर रही है।आज गरीब से गरीब का बेटा नौकरी पा रहा है। पूर्वर्ती सरकारों में जब नियुक्तियां निकलती थी तो उससे पहले ही नियुक्तियां तय हो जाती थी और गरीब के बेटा – बेटी को नौकरी नही मिल पाता था।आज प्रदेश की महिलाएं सरकार से कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
आज पूरे प्रदेश में बिजली आसानी से मिल रही है।किसानों को अब सिचाई के लिए रात में जगना नही पड़ता है।अब किसानों को भरपूर बिजली मिल रही है।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम द्वाराविधानसभा में किसानों की बात रखने पर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि यह सलेमपुर के लिए गौरव की बात है।आज हमलोगों की बात सदन में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम जी बेबाकी से रख रही है।बधाई देने वालो में प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ नवनाथ पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अवधेश यादव,रविशंकर मिश्र,अजित मिश्र,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह ,अन्नू सिंह,प्रमोद सिंह,प्रकाश पाण्डेय,अमरनाथ सिंह आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments