छात्र और नौजवान विरोधी है भाजपा सरकार – गोविन्द मिश्र

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज देश का छात्र व नौजवान अपनी शिक्षा व रोजगार को लेकर परेशान है।अपने चुनावी वादे में भाजपा ने जो भी वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया, यह भाजपा सरकार छात्र व नौजवान विरोधी सरकार है।उक्त बातें सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहा। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने की ,यह कार्य नौजवान व छात्र ही कर सकते हैं।इसके लिए 18 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जनपद से सैकड़ों की संख्या में नौजवान लखनऊ जा रहे हैं।आज रोजगार के लिए नौजवानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है लेकिन उसके रोजगार की व्यवस्था नही हो रही है।
युवा कांग्रेस के स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि युवा शक्ति के बल पर ही लोकतंत्र व देश सुरक्षित है।नौजवानों के साथ आज की भाजपा सरकार सौतेला बर्ताव कर रही है। जब युवा वर्ग ही परेशान है तो आमजन का हाल बहुत ही खराब है।अब समय आ गया है कि इस समस्या से निजात पाने के लिए संघर्ष किया जाए। बैठक को हर्षित सिंह, अशोक कुमार, विराट यादव,अंकुर भारती,दीपक श्रीवास्तव,कार्तिकेय मिश्र,राज पटवा,विशाल कुमार जाबिर खान आदि प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

32 minutes ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

50 minutes ago

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

4 hours ago

जयपुर से आगे बढ़ा पर्यटन का दायरा, धार्मिक स्थलों और शांत पहाड़ों की ओर बढ़ रहे सैलानी

धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…

6 hours ago