Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल - रणवीर

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल – रणवीर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बसियवा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी । बैठक में किसानों के धान की खरीद में हो रही देरी, खाद की किल्लत, गन्ने का रेट न बढ़ने एवं भुगतान न होने को लेकर देश व प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की गयी। वक्ताओ ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानो की सुधि लेने वाला कोई नही है। किसानों का धान सरकार नही खरीद पा रही है। जिससे परेशान होकर किसान अपना धान विचौलियों को कम दाम में बेचने को मजबूर है। गन्ना मूल्य न बढ़ने से प्रदेश का गन्ना किसान मायूस है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसानो में हाहाकार मचा हुआ है। बिजली, खाद , बीज, व कीटनाशक, दवाएं किसानों को महंगे दामो पर मिल रही है। भाजपा को किसानों की समस्याओं से कोई लेना- देना नही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। आये दिन हो रही हत्याओ से प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है। अस्पतालो कि दशा दयनीय है। चिकित्सा सेवा पूरी तरह बर्बाद है। पढ़ाई चौपट हो चुकी है। नौजवान बेरोजगार होकर सड़को पर घूमने को मजबूर है। भाजपा सरकार में न उधोग लगे न रोजगार मिला। सड़को को गढ़ामुक्त करने के नाम पर सरकारी धन का बंदरबाट हुआ है। सरकार भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में अनियमितता को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी आंदोलित है। सरकार उनको नौकरी देने के बजाय लाठियो का सौगात दी रही है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एन. पी. यादव , दीनानाथ चौधरी, विवेकरंजन, रामप्रीत यादव, मनीष, शुभम, राकेश, अभिषेक पासवान, जितेश, दीपू, शिवनाथ, शुभम वर्मा, सूरज कुशवाहा, मुन्ना यादव, इमरान लारी, सन्नी प्रभात आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments