भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 बिन्दुओं पर मांग पत्

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर बस्ती भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी ने आदर्श नगर पंचायत बभनान बाजार को विकास की गति देने के संबंध में मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। कमलापुरी ने कहा कि मांग पत्र में जनपद बस्ती एवं गोंडा की सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत बभनान बाजार क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं जनसंख्या वाला केंद्र है। क्षेत्रीय जनता के समग्र विकास हेतु मांगों को लेकर 5 बिंदुओं पर मांग पत्र सौंपा गया है। जिससे बभनान बाजार को तहसील का दर्जा प्रदान किया जाए, बभनान बाजार में 50 बेड क्षमता का राजकीय अस्पताल निर्मित कराया जाए, आदर्श नगर पंचायत बभनान बाजार को नगर पालिका का दर्जा दिया जाए इसमें गोण्डा जनपद की ग्राम सभा जमुनहा बभनान, करनपुर, बभनी खास तथा बस्ती जनपद की ग्राम सभा पैकोलिया, सरनागी, महुआडाबर, गढ़ा दलथम्हन आदि को सम्मिलित किया जाए, जिससे क्षेत्र का संतुलित विकास संभव हो सके, आदर्श नगर पंचायत बभनान बाजार में रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराया जाए, आदर्श नगर पंचायत बभनान बाजार में कोतवाली स्थापित किए जाने की मांग किया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

6 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

6 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

6 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

6 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

6 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

6 hours ago