Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआरक्षण सूची जारी होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जन सम्पर्क

आरक्षण सूची जारी होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जन सम्पर्क

धानेपुर/गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निकाय चुनाव में वार्डो की आरक्षण सूची जारी होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने शनिवार को धानेपुर में जनसम्पर्क किया। इसी क्रम में वे सबसे पहले मुज़ेहनी चौराहे पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। उसके बाद जिलाध्यक्ष का काफिला धानेपुर में जन सम्पर्क के लिए रवाना हुआ। उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से सम्पर्क कर निकाय चुनाव में भाजपा को मत देने की अपील की। इस दौरान निकाय चुनाव प्रभारी अनुपम मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, खेमराज मिश्र, विनोद सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments