भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा का स्वागत

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। संसदीय क्षेत्र श्रावस्ती से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साकेत मिश्रा का क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिचड़ी– चंद्रखा बुजुर्ग में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार, अरुण उपाध्याय, प्रदीप वर्मा, कोहिनूर एवं अल्ताफ अहमद और उनके सहयोगियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने उपस्थित मतदाताओ से लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रचंड बहुमत से विजय श्री दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत के विकास में अपना विकास देख रहे हैं।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र, एमएलसी के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रभावित होकर जाकिर खान एवं साजन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में विश्वास जताते हुए सदस्य ग्रहण किया और साकेत भईया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराकर विजय के प्रति संकल्पित हुए।
कार्यक्रम का संयोजन अपना दल के जिला महा सचिव बंटी शर्मा व संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य कौशलेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार; सांस लेने में परेशानी

दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…

2 hours ago

सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, शिक्षा, धन, प्रेम और करियर का हाल

पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…

2 hours ago

सोनबरसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार घायल

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…

2 hours ago

एंबुलेंस के इंतजार में बीता कीमती वक्त, इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…

2 hours ago

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

15 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

17 hours ago