जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्त तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों से कहा सभी नोडल अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप ही अपने से संबंधित प्रकोष्ठ के कार्यों की कार्य योजना निर्धारित समय के अनुसार तैयार करते हुए उसे अंतिम रूप प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता/शिथिलता को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त नोडल अधिकारी चुनाव के दौरान प्राप्त होने वाले निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मैनपावर मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट , मतदान एवं मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण, एम.सी.एम.सी., निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, स्वीप, कंट्रोल रूम, ईवीएम मैनेजमेंट, मॉडल बूथ, मीडिया एवं सोशल मीडिया, मतदेय स्थलों पर विवरण का अंकन/मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टी की व्यवस्था आदि का प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिये।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, सीआर‌ओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

1 hour ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

2 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

2 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

5 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago