Friday, February 13, 2026
HomeNewsbeatनगर पंचायत सलेमपुर से भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंह मंटू

नगर पंचायत सलेमपुर से भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंह मंटू

राजेश सिंह मन्टू को टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर नगर पंचायत में भाजपा ने राजेश सिंह उर्फ मन्टू सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मन्टू सिंह इसके पहले सलेमपुर के ब्लाक प्रमुख भी रह चुके है।इनके पिता स्व0 राम बहादुर सिंह ग्राम सभा बंजरिया के प्रधान रहे है।वर्तमान में इनका निवास लोहिया नगर वार्ड नम्बर 11 सलेमपुर में स्थित है।
राजेश सिंह मन्टू भाजपा के नीतियो को मानते हुए विभिन्न पदों पर निष्ठा पूर्वक कार्य किया है।इन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना काल मे जरूरतमन्द लोगो की सेवा किया है।राजेश सिंह मन्टू को टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है।
भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे ने बताया कि इस बार नगर पंचायत सलेमपुर में भाजपा बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।अशोक पाण्डेय ने कहा कि राजेश सिंह मन्टू को लोग पसन्द करते है इनको प्रत्याशी बनाये जाने से कार्यकर्ता में खुशी का माहौल है।इस बार भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।भाजपा की जीत से ही सलेमपुर का सर्वांगीण विकास सम्भव है।उक्त अवसर पर रामदास मिश्र,रविशंकर मिश्र, शक्ति सिंह,हितेन्द्र तिवारी,रामनारायण सिंह,धनन्जय चतुर्वेदी,अशोक सिंह,राघवेंद्र पासवान आदि ने बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments