Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा प्रत्याशी का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा प्रत्याशी का हुआ भव्य स्वागत

देवरिया लोक सभा सीट से भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत-राधेश्याम पाण्डेय

कुशीनगर,(राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्यासी शशांक मणि त्रिपाठी का शनिवार को विधानसभा फाजिलनगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत कर भारी मतों से विजय होने का कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया।
बता दे कि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम पाण्डेय के अगुवाई में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्यासी शशांक मणि त्रिपाठी को नगर पंचायत फाजिलनगर में, प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर जीत का भरोसा दिलाये। उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने कहा कि देवरिया लोक सभा के प्रत्येक विधानसभा में अधूरे विकास कार्यो को पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता होगी।प्रधनमंत्री के अबकी बार 400 पार के नारा को चरितार्थ करना है। भाजपा नेता राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि पुनः देवरिया से भाजपा ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतेगी। अपने प्रत्याशी के स्वागत करने में नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुवर्धन प्रताप शाही क्षत्रिय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राधेश्याम पांडेय, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शैलेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष मुकुल तिवारी, मंडल महामंत्री दुर्गेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजेश दुबे, सभासद कमलेश वर्मा, रामसेवक सिंह,अब्बास, विधानसभा प्रभारी लल्लन मिश्रा ,रामवृक्ष गिरी,महेंद्र नाथ उपाध्याय ,डॉक्टर डीके गुप्ता,जयप्रकाश मिश्रा, डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, सत्यम शुक्ला,दिव्यांशु शाही,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पशुपति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments