Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने किया देश व देवरिया के साथ धोखा - अखिलेश प्रताप...

भाजपा ने किया देश व देवरिया के साथ धोखा – अखिलेश प्रताप सिंह

कांग्रेस कार्यालय पर हुआ प्रेस वार्ता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा की सरकार ने देश व देवरिया की जनता के साथ धोखा किया है।जो भी वादे किए उस पर वह खरा नहीं उतरी।उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पुर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई राष्ट्रीय राजमार्ग,रिंग रोड बनाने की घोषणा की गई लेकिन वह धरातल पर कहीं नही है। यह क्षेत्र कभी चीनी का कटोरा कहा जाता था लेकिन आज सारे चीनी मिल बंद हो गए।नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।यह सरकार देश की जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है। यह चुनाव लोकतंत्र की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़ेगी और हर विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार से अधिक मतों से जीतेगी। यहां के भाजपा के जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण यह क्षेत्र लगातार पिछड़ता जा रहा है।लोग भाजपा के गलत नीतियों के कारण आज बहुत ही परेशान हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments