एमएलसी स्नातक मतदान के लिए भाजपा ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी से संबंधित बैठक जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।जिलाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव से संबंधित समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है मतदाता पर्चियों का वितरण व पोलिंग पैकेट का वितरण कर दिया गया है।उन्होंने मतदाताओं के बीच संपर्क करते हुए अपील की गई कि मतदान करते समय भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के सामने 1 दंडी खींच कर अपना समर्थन व वोट प्रदान करें।जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदान हेतु पदाधिकारियों को पोलिंग जिम्मेदारियां सौंपी है जिसमे नगर में तहसील एवं नगरपालिका के पोलिंग पर राघवेंद्र प्रताप सिंह,जिला महामंत्री डॉ.जितेंद्र त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष स्वयं भाजपा पोलिंग कैंप में उपस्थित रहेंगे।मिहींपुरवा मतदान केंद्र प्रमुख योगेश प्रताप सिंह, नवाबगंज ई.जे.पी. सिंह, घनश्याम सिंह, रिसिया डॉ. राजू निगम, नानपारा आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, महसी रामनिवास जयसवाल, फखरपुर प्रदीप पांडेय, जरवल प्रमोद गुप्ता ,कैसरगंज सुवेद वर्मा, पयागपुर उमाशंकर तिवारी, विशेश्वरगंज राजकुमार शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।इस अवसर पर जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह,मनीष आर्य, नन्हेलाल लोधी,रमेश जैसवाल, डॉक्टर डिम्पल जैन, सतीश सिंह, जयप्रकाश अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र,राजेश सिंह उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

14 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

14 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

15 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

15 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

15 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

15 hours ago