भाजपा विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर की गई चर्चा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को विधानसभा बरहज के डाक बंगले पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा के कार्यकारिणी की बैठक की गई, जिसमें 22 तारीख को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में दीप उत्सव मनाने के संबंध में तथा साथ-साथ मंदिरों एवं घर-घर दीपक जलाने सम्बंधित तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान मुख्य अतिथि यादव ने कहा कि 500 वर्षों के बाद 22 तारीख को एक ऐसा पल है, जिसमें हम सभी भाग्यशाली शामिल होकर प्रभु शरीर का आशीर्वाद प्राप्त करे। कार्यकारणी की बैठक में तमाम बातों पर चर्चा संपन्न हुई। मुख्य अतिथि सन्तराज यादव को माल्यार्पण कर भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह ने स्वागत किया।इस दौरान मुख्य अतिथि सन्तराज यादव जिला प्रभारी,जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, अंगद तिवारी, शत्रुघ्न सिंह विशेन,रामजोखन निषाद, दीनबंधु सिंह, गौरव जायसवाल,सचिन सिंह, रामधुरी गौड ,अखंड प्रताप सिंह ,आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

11 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

11 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

11 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

11 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

11 hours ago