Categories: Uncategorized

आयोजित हुआ भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन

विधायक सरोज सोनकर ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा तहसील के मिहींपुरवा बाजार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बलहा विधान सभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। नगर पंचायत मिहींपुरवा के मधुर मिलन पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ बलहा विधायक सरोज सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राम किशोर गुप्ता, एवं भाजपा जिला मंत्री वीरचन्द वर्मा की ओर से संयुक्त रूप से पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर राम किशोर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के जनहित एवं विकास कार्यों और पार्टी में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत ही पार्टी की असली ताकत है।
कार्यक्रम में विधायक सरोज सोनकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी असली पहचान हैं। पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम यही कार्यकर्ता करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रहित में बेहतरीन कार्य कर रही है।विधायक प्रतिनिधि अलोक जिंदल ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है, और हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्थन से ही बलहा क्षेत्र से सरोज सोनकर को ऐतिहासिक मतों से विजय प्राप्त हुई। विधायक के प्रयासों से मिहींपुरवा तहसील में 100 से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है कई सड़कों का चौड़ीकरण भी किया गया है। इसके अतिरिक्त कई वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाया गया है और मिहींपुरवा को नगर पंचायत का दर्जा भी प्राप्त हुआ है।इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक रामादल मौर्य, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राम नरेश पासवान, मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मोतीलाल निषाद, प्रधान सुजौंली राजेश गुप्ता, कमलेश गौतम, मंडल अध्यक्ष धनीराम लोधी, मंडल अध्यक्षसंजय मौर्य चफरिया, प्रधान गंगापुर रमेश मौर्य, पुत्तन लाल वर्मा गिरधरपुर, राज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जोश और उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नवानगर में दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर आयोजित, 41 लाभार्थियों का चयन

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों…

3 minutes ago

सिकंदरपुर में 29 अप्रैल को मनाई जाएगी पृथ्वीराज चौहान जयंत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान…

6 minutes ago

95 की उम्र में दुलारी देवी के हाथों खुला पेंशनर कक्ष, भावुक हुआ माहौल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार को एक भावुक…

9 minutes ago

अभ्युदय योजना के लिए आवेदन 31 मई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

12 minutes ago

तीन मंजिला इमारत से गिरा शाखामृग, घंटों चला रेस्क्यू—नहीं बच सकी जान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Maharajganj जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने…

14 minutes ago

ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर; संतकबीरनगर में दर्दनाक हादसा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Sant Kabir Nagar जिले में मंगलवार सुबह एक…

20 minutes ago