
पूर्व जिलामहामंत्री जितेन्द्र सिंह के निधन पर शोक सभा का भी आयोजन किया गया।
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस मनाया गया। मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में एक विधान एक निशान का नारा दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए धन्यवाद किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करके दिखाया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की अलख जगाई तथा उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान दिया। भाजपा नेता त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर जनसेवा के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है और उनके सपनों को पूरा करने के लिये प्रत्येक भाजपा का कार्यकर्ता लगातार काम कर रहा है।कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा देवरिया के पूर्व जिलामहामंत्री जितेन्द्र सिंह जिनका निधन विगत दिनों हो गया ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी याद में 2 मिनट का शोक सभा का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर संजय कुशवाहा,अभिषेक जायसवाल,बृजेश उपाध्याय,विनय पाण्डेय, अशोक तिवारी,अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय,दीपक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्र,अमरदत्त यादव,पुनीत यादव,अवधेश मद्देशिया, पिंटू तिवारी,मनोज सिंह,राघवेंद्र पासवान,अमित यादव,अशोक सिंह,इंदरजीत मौर्य,गोपाल जी,नमो नारायण,सतीश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
