उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारीयो को किया गया सम्मानित
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर बड़े ही धूमधाम के साथ गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती। इस अवसर पर सफाई कर्मचारीयो को किया गया सम्मानित। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर हैं अतः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती है साथ ही देश भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती भी मना रहा है। दोनों महान हस्तियों ने अपने कार्यों और विचारों से देश और दुनियाभर के जनमानस पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने में महात्मा गांधी की ओर से चलाए गए सत्याग्रह जन आंदोलनों की बड़ी भूमिका बताई जाती है वहीं, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में लाल बहादुर शास्त्री का भी महत्वपूर्ण योगदान है। महात्मा गांधी हमेशा लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख देते थे और लाल बहादुर शास्त्री की छवि भी सबसे ईमानदार नेता की है। महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को उनकी स्मृति में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 जून 2007 को 2 अक्टूबर की तारीख को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक/ कार्यवाहक एसएसपी अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार, सीओ कैंट योगेन्द्र सिंह, सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, आर आई हरिशंकर सिंह, सहित पुलिस लाइन के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…
मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…
फोटो स्रोत पीएस 70 लाख से ज्यादा कैश और करोड़ों की घड़ियां बरामद पटना (राष्ट्र…
रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…
सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…