गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार ढाला पर 26 अक्टूबर 22 को विक्की ठठेरा पुत्र राजकिशोर ठठेरा निवासी डांगीपार थाना खोराबार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, हत्या में संलिप्त नौ अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं, जबकि 15000 इनामी फरार अभियुक्त अमरनाथ निषाद को खोराबार पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अभियुक्तों व अपराधों पर लगाम लगाने के लिए, पुलिस सदैव मुस्तैद है खोराबार थाना क्षेत्र डागीपार ढाला पर विक्की ठठेरा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें फरार चल रहे 15000 इनामी अभियुक्त अमरनाथ निषाद पुत्र ध्रुपनाथ निषाद निवासी जंगल नकवा बिलहरहुआ थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज, हाल मुकाम नकवा भटहट थाना गुलरिया गोरखपुर को खोराबार पुलिस ने एसओजी टीम की सहयोग से देवरिया बाईपास थाना खोराबार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया, जिसमे शामिल 9 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, अंतिम बचे अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वालो में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक खोराबार कल्याण सिंह सागर, उपनिरीक्षक मनीष यादव, एसओजी प्रभारी हेड कां राम इकबाल, एसओजी हेड कां अरुण खरवार, एसओजी हेड कां इंद्रेश कुमार वर्मा, हेड कां दुर्गेश मिश्रा, एसओजी हेड कां सुधीर सिंह थाना खोराबार कां मुकेश कुमार यादव सहित थाना खोराबार सम्मिलित रहे।
रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…
अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…
अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…
डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…