कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) बुधवार की सायं करीब छह बजे तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा में स्थित एक निजी विद्यालय के समीप कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उक्त गांव निवासी काशीनाथ पाल का तीस वर्षीय पुत्र देवेंद्र पाल उर्फ भुट्टी दवा लेने के लिए घर से बभनौली जा रहा था कि उक्त विद्यालय के सामने तमकुहीरोड की तरफ से आ रही तेजगति अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने बाइक में तेज ठोकर मार दिया। देवेंद्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिजन, गांव के लोग व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवा पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…
तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…